- Hindi News
- पारिश्रमिक नहीं मिलने से परेशान आरयू के टीचर्स
पारिश्रमिक नहीं मिलने से परेशान आरयू के टीचर्स
रांची. आरयूमें स्नातक पार्ट वन की कॉपियों का मूल्यांकन 26 अगस्त से चल रहा है। कई विषयों की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है, लेकिन व्यवस्था में बदलाव के कारण मू्ल्यांकन पारिश्रमिक नहीं मिली है। पहले मू्ल्यांकन केंद्र पर ही भुगतान कर दिया जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब विवि मुख्यालय में भुगतान किया जाएगा। लेकिन भुगतान से संबंधित विपत्र 15 मू्ल्यांकन केंद्र पर ही पड़ा है। सीनेट सदस्य डॉ. आरपी गोप ने प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि नई व्यवस्था से एफिलिएटेड कॉलेज के शिक्षकों को परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि इन्हें यूजीसी वेतनमान नहीं मिलता है। पूजा के पहले भुगतान हो जाना चाहिए था। प्रोवीसी ने समुचित कार्रवाई की बात कही। इसके बाद डॉ. गोप ने वीसी डॉ. एलएन भगत को इन समस्याओं से अवगत कराया।