लायंस क्लब का चिकित्सा शिविर आज
न्यूज इनबॉक्स.
रांची. लायंसक्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा 28 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। कोकर स्थित निरामया अस्पताल में दिन के 10 बजे से एक बजे तक डॉ गोविंद गुप्ता हड्डी रोग एवं ब्लड प्रेशर की जांच करेंगे। साथी ही रोगियों को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा। यह जानकारी क्लब सचिव अंजय सरावगी ने दी।