रांची. डीएवीनीरजा सहाय में शनिवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों को मां दुर्गा और विजय दशमी के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रामायण की कथा भी सुनाई। प्रिंसिपल शंकुलता सैनी ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है, इसलिए हमेशा सच बोलें।