पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटरकर्मी ऊर्जा मंत्री से मिले

कंप्यूटरकर्मी ऊर्जा मंत्री से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंडऊर्जा विकास निगम में कार्यरत अनुबंध कंप्यूटर कर्मियों ने शनिवार को सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर झारखंड बिजली सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर वर्षों से आंदोलनरत हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुबंध पर रखा गया था। इसलिए उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। राय ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर इनकी मांग नहीं मानी गई, तो कर्मी आंदोलन करेंगे।