- Hindi News
- यूएस में बसे रांची के लोगों में भी है जबरदस्त उत्साह
यूएस में बसे रांची के लोगों में भी है जबरदस्त उत्साह
पीएम दौरा. न्यूयॉर्क में उत्सव सा माहौल, हर कोई है नमो का दीवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इसको लेकर वहां के भारतीय प्रवासियों में किसी पर्व जैसी खुशी का माहौल है। इनमें वहां रह रहे रांची के लोगों में भी हर्ष की लहर है। इनमें गुजराती समाज के नेता तुलसी पटेल की भतीजी हर्षा पटेल भी हैं। वह कहती हैं, पिछले एक सप्ताह से उनके घर में शादी जैसा माहौल है। नवरात्र के दिनों में भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा हमें गरबा की याद दिला रही है। हम प्रधानमंत्री को गुजराती व्यंजन खिलाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा इतनी कड़ी है कि उन तक पहुंच पाना भी मुश्किल है। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेकरार नजर रहा है।
हर्षा पटेल
लग रहा है कोई रिश्तेदार आया हो
देखने और सुनने को हर कोई बेताब
हिंदुस्तानियों में गजब का उत्साह
गुजरातीसमाज रांची के शांतिभाई पटेल के चार भाई रणछोड़ भाई पटेल, रतिलाल पटेल, रमणीक भाई पटेल और अरविंद भाई पटेल भी अमेरिका में बस गए हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को लेकर अमेरिका में हर हिंदुस्तानी में गजब का उत्साह है। पहले भी कई प्रधानमंत्री विदेशी दौरों पर गए हैं, लेकिन ऐसा उत्साह नहीं दिखा। सभी भाई फोन पर सिर्फ मोदी की ही चर्चा करते हैं। इससे हमें भी गर्व होता है कि मोदी ने दिखा दिया कि भारत भी कुछ है। उसे कमजोर समझा जाए।
हीनू शुक्ला काॅलोनी निवासी स्नेह माटा के छोटे पुत्र रितेश माटा पिछले 8 वर्षों से परिवार के साथ अमेरिका में हैं। पहले न्यूयार्क में थे और अब वर्जीनिया में रहते हैं। अमेरिकन कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। वहां की एक भारतीय संस्था फ्रेंड्स ऑफ इंडिया से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि मोदी को इस संगठन की बैठक में भी आना है। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर अति उत्साही रितेश कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे कोई रिश्तेदार रहा है। पिछले 15 दिनों से दिमाग में सिर्फ इंडिया और मोदी ही मोदी हैं।
इंस्टीट़्यूटऑफ इंजीनियर्स झारखंड के चेयरमैन चंद्रकांत रायपत की ममेरी बहन रेखा संपत पिछले 20 वर्षों से न्यूयार्क में हैं। पूरा परिवार मोदी का दीवाना है। चंद्रकांत कहते हैं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उनकी रेखा से लगातार फोन पर बातचीत हो रही है। 15 मिनट की बातचीत में 10 मिनट मोदी को लेकर बातचीत होती है। बातचीत में