पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडरा में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

पंडरा में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. पंडराओपी क्षेत्र के गैस गोदाम रोड में रहने वाले अनूप कुमार राय के घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने उनके घर से टीवी, सोने-चांदी के जेवरात सहित कुछ अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में पंडरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अनूप कुमार राय 25 सितंबर को बेड़ो स्थित अपनी ससुराल चले गए थे। घर में ताला बंद था। इसी दरम्यान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली।