पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम परिसर में पान गुटखा पर प्रतिबंध

निगम परिसर में पान-गुटखा पर प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांचीनगर निगम कार्यालय में अब पान, गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निगम के कर्मचारी के साथ बाहरी व्यक्ति भी पान, गुटखा मुंह में रखकर कार्यालय में प्रवेश करेंगे तो उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाएगा। यह निर्देश निगम सीईओ मनोज कुमार ने शनिवार को सभी कर्मचारियों को दिया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से देश भर में स्वच्छता अभियान चलाने की घोषणा की गई है। राजधानी की सफाई की जवाबदेही निगम के ऊपर है। लेकिन निगम में ही गंदगी फैली रहेगी तो शहर की सफाई कैसे होगी। सीईओ के निर्देश के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय को साफ रखने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व कार्यालय खुलते ही सीईओ ने कार्यालय के सभी सेक्शन का निरीक्षण किया। राजस्व शाखा के पास रखे आलमीरा के पास पान की गंदगी फैली थी। उन्होंने इसकी सफाई कराने के लिए कहा। साथ ही सभी फ्लोर पर एक-एक सफाईकर्मी को नियुक्त करने का निर्देश दिया।