राज्य स्कूली वॉलीबाॅल टीम घोषित
रांची. खेलकूदएवं युवा निदेशालय के तत्वावधान में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर के वाॅलीबॉल स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-14 विद्यालय वाॅलीबॉल ओपन चयन प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका टीम का चयन हुआ। चयनित टीम छह अक्टूबर से आंध्रप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 स्कूली वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयन समिति में विश्वनाथ सिंह, संजय, उमा, प्रवीण मिश्रा, विजय, सुषमा कुजूर शामिल थे।