प्रोपर्टी फेयर में निवेश पर 20% मुनाफा
रांची. आरबिटमीडिया की ओर से स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में प्रोपर्टी फेयर का आयोजन किया गया। शनिवार को फेयर का उदघाटन विधायक सीपी सिंह ने किया। उन्होंने बाहरी कंपनियों द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। मेले में दी पीपुल्स एसोसिएट के बैनर तले गौर, अजनारा, ग्लैक्सी, महाकुंद, रूद्र और समृद्धि सहित अन्य कंपनियों के स्टॉल लगाए गए थे। वहीं कशिश डेवलपर्स के स्टॉल में दिल्ली, गुड़गांव में प्रोपर्टी में निवेश की जानकारी दी गई। दी पीपुल्स एसोसिएट के नितिन गुप्ता, कपिलदेव ने बताया कि दिल्ली में प्रोपर्टी में निवेश पर प्रति वर्ष 20 फीसदी रिटर्न मिलने की गारंटी है। वहीं पार्क एवेन्यू, एआईजी सहित अन्य कंपनियों ने भी कंज्यूमर को प्रोपर्टी में निवेश पर होने वाले फायदे की जानकारी दी। दो दिनों के लिए आयोजित इस मेले को अच्छा रिस्पांस मिला। मेले का समापन 28 सितंबर को रात नौ बजे होगा।