- Hindi News
- दो घंटा खोजने पर मिली भगत सिंह की तस्वीर
दो घंटा खोजने पर मिली भगत सिंह की तस्वीर
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर राजधानी में खोजे से भी नहीं मिलती है। सुबह में उनकी तस्वीर लेने निकला, तो कई दुकान छान मारने के दो घंटा बाद यह मिली। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बातें युवा दस्ता प्रमुख मौलेश सिंह ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर शुरू दो दिनी गोष्ठी के पहले दिन शनिवार को कही। इसका आयोजन बिहार क्लब में युवा दस्ता ने किया है। रविवार को दिन के 12 बजे देश सेवा के लिए कई युवक संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में उदय शंकर ओझा ने कहा कि शहीदों को भुलाना आजादी खोने के बराबर है। मौके पर राजीव रंजन मिश्रा, संजय सहाय, उमाशंकर तांती, आनंद शंकर मुंडा, कातिर्क राम, संदीप ने विचार व्यक्त किए।