पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल ने किया कंज्यूमर मीट

बीएसएनएल ने किया कंज्यूमर मीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बीएसएनएलके रांची एसएसए द्वारा शनिवार को कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं ने खराब सर्विस पर सवाल उठाया। कॉल नहीं लगना, बार-बार कट जाना, नेट कनेक्ट नहीं होना, बिल नहीं मिलना आदि कई सवालों से घिरे अधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। हर महीना कंज्यूमर मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें नई सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। मौके पर उपभोक्ताओं के अलावा एजीएम सुजित कुमार, एसडीई आरआर तिवारी, एसके प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।