पांच मटकाबाज धराए
रांची. कोतवालीपुलिस ने शनिवार को सेवा सदन रोड में छापामारी कर पांच मटकाबाज को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मो. वसीम अंसारी, गोविंद पांडेय, रौशन सिंह, शनि कच्छप एवं राम बाबू सिंह हैं। इनके पास से मटका खेलने और खेलाने संबंधित दस्तावेज और नगद 15 हजार रुपए मिले हैं। छापामारी में सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अमर कुमार पांडेय, भूपेन्द्र प्रसाद रावत एवं पूनम शामिल थीं।