पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैगोर हिल में मनाया गया पर्यटन दिवस

टैगोर हिल में मनाया गया पर्यटन दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. सोसाइटीफॉर प्रिजर्वेशन ऑफ ट्राइबल कल्चर एंड नैचुरल ब्यूटी की ओर से शनिवार की शाम विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य कृष्णकांत दुबे ने रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एसबी खलखो, झरना चक्रवती समेत कई लोग उपस्थित थे। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। दुबे ने टैगोर हिल को विश्वस्तर पर चर्चित धरोहर का विकास करने की जरूरत बताया। इधर, आईएसएम पुंदाग में पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार मौजूद थे। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रो. आरएके वर्मा, प्रो. जीडी गुलाब, डॉ. अर्पिता सहित अन्य उपस्थित थे।

न्यूज इनबॉक्स .