- Hindi News
- प्रकृति के साथ परमेश्वर तक की यात्रा करें : डॉ. पिंटो
प्रकृति के साथ परमेश्वर तक की यात्रा करें : डॉ. पिंटो
संतअलबर्ट कॉलेज में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 25 साल पूरा करने वाले आठ पुरोहितों काे सम्मानित किया गया। इनमें फादर माइकल पायस (मोतिहारी), फादर जॉर्ज ग्रेगरी कुजूर (अंबिकापुर), फादर एंटोनी जेवियर (डाल्टेनगंज), फादर रेजिनाल्ट फुटारडो (बरेली), फादर आइजक कुजूर (जलपाईगुड़ी), फादर पंक्रासियुस तिर्की (अंबिकापुर), फादर जवेरियानुष किंडो (गुमला) और फादर स्टीफन मिंज (सिमडेगा) शामिल हैं। संत अलबर्ट कॉलेज के रेक्टर डॉ. जेपी पिंटो ने कहा कि प्रभु की सेवा कर रहे ये पुरोहित अपनी सेवा से दूसरे धर्मसंघियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करें। प्रकृति के साथ परमेश्वर तक की यात्रा करें।
समारोह में डॉ. जेपी पिंटो, फादर आइजक कुजूर, फादर एंटोनी जेवियर अन्य।