पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी की जद में होंगे बाबा के भक्त

सीसीटीवी की जद में होंगे बाबा के भक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | महाशिवरात्रिपर पहाड़ी मंदिर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। भोले बाबा के भक्त सीसीटीवी की जद में रहेंगे। यह निर्णय गुरुवार को एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई मंदिर कमेटी की बैठक में लिया गया। व्यवस्था बनाने के लिए 35 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस प्रशासन के साथ एनसीसी कैडेट्स भी संभालेंगे, इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। एसडीओ ने कहा कि शिवरात्रि से पहले निगम से साफ-सफाई सहित सड़क की मरम्मत आदि कराने का आग्रह किया जाएगा, ताकि मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को समस्या नहीं हो।