- Hindi News
- अंतर्राष्ट्रीय मैत्री कला प्रदर्शनी 17 से
अंतर्राष्ट्रीय मैत्री कला प्रदर्शनी 17 से
रांची | झारखंडसरकार के कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा मामले विभाग द्वारा 17 से 27 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय मैत्री कला कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जेवीएम श्यामली, कला भवन श्यामली, छोटानागपुर कला अनुसंधान एवं विकास सोसाइटी (कार्डस्) और मेकॉन लिमिटेड सहयोग कर रहा है। कार्यशाला मेकॉन रोज गार्डन, श्यामली में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगी। ऑस्ट्रेलिया, यूके, थाइलैंड, बांग्लादेश, नेपाल जैसे विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय स्टार चित्रकला और मूर्तिकला का प्रदर्शन करेंगे। भारत के भी प्रमुख चित्रकार सह मूर्ति कलाकार इसमें भाग लेंगे। इसमें झारखंड के कलाकार और यहां के प्रख्यात स्कल्प्चर का स्टोन स्कल्प्चर भी रहेगा।