- Hindi News
- रांची. राजधानीमें बरसात शुरू होते ही सरकार ने ठंड से
रांची. राजधानीमें बरसात शुरू होते ही सरकार ने ठंड से
रांची. राजधानीमें बरसात शुरू होते ही सरकार ने ठंड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन वर्षों से ठंड का आधा मौसम पार होने के बाद सरकार कंबल की खरीदारी करती थी। इस कारण सरकार की काफी किरकिरी होती थी। इससे बचने के लिए इस बार सरकार ने पहले ही कंबल की खरीदारी कर ली है। खरीदे गए कंबल में से प्रत्येक वार्ड में 70-70 कंबल बांटे जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से पार्षदों को कंबल देने की सूची तैयार की जा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस साल ठंड शुरू होने से पहले-पहले जरूरतमंदों को कंबल मिल जाएगा।
बरसात में शुरू हुई ठंड से निपटने की तैयारी