- Hindi News
- प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर नमों मंत्र का गुरु नानक होम में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर नमों मंत्र का गुरु नानक होम में कार्यक्रम
रांची | नमोमंत्र की पहली वर्षगांठ के अवसर पर 17 सितंबर को 11 बजे से गुरूनानक विकलांग संस्थान बरियातू में समारोह का आयोजन किया जाएगा। उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने देशवासियों से आहवान किया है कि देशवासी उनका जन्मदिन मनाकर जम्मू-कश्मीर में फंसे बाढ़ पीडितों के सहयोग के लिए आवश्यक प्रयास करें। प्रधानमंत्री के आहवान पर नमो मंत्र झारखंड ने अपने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए सभी सदस्य प्रधानमंत्री राहत कोष में यथाशक्ति अंशदान करें। दानदाता नमो मंत्र के रांची कार्यालय में अपना दान जमा कर सकते हैं। यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर राज्य के विकलांग बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया जाए। उस दिन जरूरतमंद गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण भी किया जायेगा। इस आशय की जानकारी नमो मंत्र के प्रदेश सह संयोजक तुलसी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए झारखंड की जनता ने प्रदेश की 12 लोकसभा सीट जीताने में अपना भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में राज्य में स्थिर सरकार के गठन के लिए जनता अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को दें ताकि राज्य विकास और समृद्धि की तरफ बढ़ सके। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है 17 सितंबर को 11 बजे आयोजित समारोह में गुरूनानक विकलांग संस्थान पहुंचे और विकलांग बच्चों गरीबों के बीच फल, मिठाई एवं वस्त्र वितरण में सहयोग करें।