पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी महिलाओं की समस्या पर उच्चस्तरीय बैठक में अाज से भुवनेश्वर में

आदिवासी महिलाओं की समस्या पर उच्चस्तरीय बैठक में अाज से भुवनेश्वर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हाईलेबल कमेटी आॅन स्टेटस आॅफ वुमेन भारत सरकार की बैठक भुवनेश्वर में 16 और 17 सितंबर को होगी। बैठक में आदिवासी महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा होगी। आदिवासी महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को समझने और ठोस कार्य योजना तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी भुवनेश्वर पहुंच रही है। पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों में रहनेवाले आदिवासी समुदायों की स्थिति और समस्याओं को समझने के बाद प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य वासवी किड़ो बैठक में शामिल होंगी। हाई लेबल कमेटी आॅन स्टेटस आॅफ वुमेन भारत सरकार की अध्यक्ष डाॅ. पाम राजपूत आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को समझने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, विस्थापन और पलायन का उनके जीवन पर असर पर समस्याएं सुनेंगी। इसके साथ आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों का महिलाओं पर कुप्रभाव डाइन प्रथा आदि पर गंभीर चर्चा की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए वासवी किड़ो, मुन्नी हांसदा, मौसमी बाखला, आलोका कुजूर, ममता कुजूर, मंजू मीना लकड़ा आदि भुवनेश्वर रवाना होंगे।