पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Family Of Three Companies In The Running For Contracts

रेडी टू ईट पोषाहार ठेके के की दौड़ में तीनों कंपनियां एक ही परिवार की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. रेडी टू ईट (टेक होम राशन) पोषाहार के टेंडर में जिन तीन कंपनियों बिहारी जी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड-नोयडा, कॉन्टिनेंटल मिलकोज इंडिया लिमिटेड-दिल्ली और रायसीना उद्योग लिमिटेड-कोलकाता को फायदा पहुंचाने के लिए नियम व शर्तें बदली गईं, उनके मालिक एक ही परिवार से हैं। इनके व्यावसायिक संबंध यूपी के चर्चित पॉन्टी चड्ढा ग्रुप से भी जुड़े हैं। इन कंपनियों ने चड्ढा ग्रुप के साथ मिलकर उत्तरप्रदेश में भी पोषाहार आपूर्ति का काम ले रखा है।

बच्चों और गर्भवतियों को रेडीमेड पोषाहार देने के लिए दिवंगत पॉन्टी चड्ढा की कंपनी ग्रेट वैल्यू फूड 2003 से ही झारखंड में सक्रिय थी। लेकिन, अलग-अलग कारणों से मामला टलता गया। 2012 में राज्य सरकार ने इसका संकल्प जारी किया।

टेक होम राशन के स्वरूप को बदलने का जो फैसला किया था, उसके पीछे चड्ढा ग्रुप को फायदा पहुंचाना था। इसी वजह से राष्ट्रीय स्तर का टेंडर निकालने का निर्णय हुआ। उसमें यह शर्त जोड़ दी गई कि टेकहोम राशन उत्पादनकर्ता कंपनी से ही लिया जाएगा। बात आगे बढ़ती उससे पहले ही पॉन्टी चड्ढा की हत्या हो गई। 2013 में यह ग्रुप फिर सक्रिय हुआ, लेकिन खुद आगे नहीं आया। साथ काम कर रहीं इन तीनों कंपनियों को टेंडर के लिए आगे बढ़ा दिया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर..