- Hindi News
- Accepted The Resignation Of Agriculture Minister Yogendra
कृषि मंत्री योगेंद्र का इस्तीफा मंजूर, सीएम आवास पर जाकर सौंपा था
रांची. राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने राज्य के कृषि मंत्री योगेंद्र साव का इस्तीफा शनिवार को मंजूर कर लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की रात योगेंद्र साव का त्याग पत्र स्वीकार करने की अनुशंसा राजभवन से की थी। कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम को अपना इस्तीफा सौंपा था। उल्लेखनीय है कि उग्रवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में फंसे कृषि मंत्री पर लगातार त्याग पत्र देने का दबाव बढ़ता जा रहा था। झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना सहित अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी और पूछताछ में नाम लेने के बाद योगेंद्र साव चर्चा में आ गए थे। उनके खिलाफ सरगना राजकुमार गुप्ता ने कई और खुलासे किए। योगेंद्र पर उग्रवादी संगठन का गठन करने के साथ-साथ आर्थिक मदद देने का भी आरोप है।