पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गैर जिम्मेवार इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई, कानून बनेगा : नगर विकास मंत्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी काम करना नहीं चाहते। अधिकारी काम नहीं करेंगे तो उन्हें वेतन लेने का भी अधिकार नहीं है। अब रोड-नाली के निर्माण में गड़बड़ी हुई तो इसके लिए इंजीनियर जिम्मेदार होंगे। ऐसे इंजीनियरों पर कार्रवाई के लिए अलग से कानून बनाया जाएगा। सीपी सिंह गुरुवार को एटीआई सभागार में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
शहरी आबादी को आवास उपलब्ध कराने की नीतियों और समस्याओं पर चर्चा के लिए एसोचैम, नगर विकास विभाग और आवास विभाग ने इस कार्यशाला का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि नगर निकाय में भी गड़बड़ी मिलने पर अब सीधी कार्रवाई होगी। आरआरडीए के कर्मचारी शहर की बजाय अपना विकास कर रहे हैं। आवास बोर्ड ने भी 14 साल में कुछ नहीं किया।