पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • All Petrol Pumps In The District Will Be Closed Today

आज बंद रहेंगे जिले के सभी पेट्रोल पंप, लूटपाट के विरोध में फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची जिले के सभी पेट्रोल पंप सोमवार को बंद रहेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने तीन पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के विरोध में यह फैसला लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि सोमवार को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकर ने खुद उन्हें इस तरह का फैसला लेने पर मजबूर किया है।
24 घंटे बीत जाने के बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसोसिएशन सचिव नीरज भट्‌टाचार्य ने कहा कि सोमवार की बंदी के बाद अगली बैठक शीघ्र की जाएगी। इसमें हम कड़ा फैसला लेंगे। पेट्रोल पंप सेंसिटिव जगह होती है, ऐसे में सरकार को बैंकों की तरह पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए।