पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी स्कूल सोमवार से बंद, प्रचंड गर्मी को देखते हुए डीसी ने दिया आदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी विनय कुमार चौबे ने निजी और सरकारी स्कूलों को सोमवार से बंद करने का निर्देश दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि 80 फीसदी स्कूल बंद हो चुके हैं, बचे स्कूलों को सोमवार से बंद करें। इधर, अभिभावकों ने भास्कर को फोन कर सूचना दी कि शहर के कई स्कूल अभी भी खुले हैं। इससे छात्रों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
उधर, अभिभावक मंच ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए अवकाश की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। अजय राय ने उनसे छात्रहित में निर्णय लेने की अपील की। मौके पर संजय सर्राफ, मुकेश, पुरुषोत्तम, पंकज सिंह और कुमारेश चक्रवर्ती शामिल थे।
डीईओ ने छुट्टी घोषित की
रांची. बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। डीईओ एमके सिंह ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक 13 मई से आठ जून तक और नौ से ऊपर की कक्षाओं के लिए 19 मई से रहेगा।
दून पब्लिक स्कूल में छुट्टी कल से : मोरहाबादी स्थित दून पब्लिक स्कूल में गर्मी की छुट्टी 13 मई से होगी। यहां ग्रीष्मावकाश 16 जून तक रहेगा। यह जानकारी स्कूल की डायरेक्टर जेडी सिंह ने दी। प्रिंसिपल ए दीपा ने बताया कि स्कूल 17 जून को खुलेगा।