पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS: सीसीटीवी फुटेज की नजर से देंखे, कैसे एटीएम तोड़ रहे थे चोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. जिन्हें पुलिस ने रात को घूमते पकड़ा था, सुबह पता चला कि वह एटीएम मशीन तोड़कर आ रहे हैं। हालांकि, रकम उनके हाथ नहीं लगी। अरगोड़ा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने रविवार रात करीब दो बजे गश्ती के दौरान दो युवकों से पूछताछ की।
जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। सुबह उन्हें डोरंडा और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले केनरा बैंक के एटीएम को तोड़ने की खबर मिली। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला दोनों वही युवक हैं, जो पहले से हिरासत में हैं। हालांकि, एटीमए में घुसने के दौरान उन्होंने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे, पर कपड़ों से पहचान लिए गए।
स्लाइड क्लिक कर तस्वीरों में देंखे चोरों की करतूत