रांची/गोड्डा. मेहरमा प्रखंड में अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नंदकिशोर साह उर्फ लाल बाबा गोड्डा जेल में 5 अप्रैल से अनशन पर हैं। उनका दावा है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। प्रशासन ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया है। वे कहते हैं कि अगर मैं दोषी हूं, तो मुझे फांसी दे दो। मैं निदरेष हूं और महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहा हूं। देखता हूं कि गांधी के बताए रास्ते में दम है या नहीं।
वस्त्र के नाम पर वह कुछ लाल कपड़े धारण करते हैं। अब लाल बाबा को जेल से गोड्डा सदर अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। वहां भी वह खाना नहीं ले रहे। डाक्टरों के समझाने के बाद भी अनशन जारी है। इसलिए ग्लूकोज चढ़ाने के साथ उन्हें नींबू पानी पिलाया जा रहा है।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...