रांची. रांची में केकेआर की विरोधी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 12 मई को खेला जानेवाला मैच काफी महत्वपूर्ण हो गया है। बेंगलुरू की टीम टूर्नामेंट में अब तक 12 मैचों में सात जीतकर कुल 14 अंकों के साथ अंकतालिका में अभी चौथे स्थान पर है।
उसे इस स्थान के लिए हैदराबाद से कड़ी चुनौती मिल रही जो 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। इसके अलावा पंजाब भी अंतिम चार में जगह बनाने के लिए कमर कसे हुए है।
आईपीएल के ऑन लाइन टिकट की बुकिंग करानेवाले रांची के दर्शकों को बुधवार को टिकट नहीं मिले। पहले से घोषित तिथि के अनुसार बुधवार से जेएससीए स्टेडियम के दो काउंटरों से उन दर्शकों को टिकट मिलने थे जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।
लेकिन केकेआर के लिए टिकटों की बिक्री करने वाली एजेंसी ने काउंटर पर बुधवार को टिकट नहीं दिए। इस कारण कई दर्शकों को निराश लौटना पड़ा। एजेंसी का कहना था कि टिकट अब गुरुवार से मिलेंगे। इसी तरह रांची के कैफे कॉफी डे समेत कई सिनेमा हॉल से भी टिकट मिलने की घोषणा की गई थी। परंतु बुधवार को यहां से भी लोगों को टिकट नहीं मिले।
स्लाइड क्लिक कर देंखे आगे की स्लाइड...