पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली/ रांची। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही को आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस एलएल दत्तू और जस्टिस जगदीश सिंह केहर की खंडपीठ ने शाही को जमानत देनेे का निर्देश दिया है। 21 माह बाद शाही जेल से बाहर आएंगे।
दवा घोटाले से संबंधित मामले में शाही ने छह अगस्त 2011 को सरेंडर किया था। इस मामले में इन्हें हाईकोर्ट से पहले ही बेल मिल चुकी है। इनके खिलाफ फिलहाल अभी कोई और मामला लंबित नहीं है। आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों को जमानत मिल चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.