पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उप चुनाव : चुनाव परिणाम सांप्रदायिकता पर धर्मनिरपेक्षता की जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत)
रांची. दस राज्यों में हुए उप चुनावों में भाजपा की करारी हार पर विपक्षी पार्टियों ने इसे सांप्रदायिकता पर धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया है। इनका कहना है कि भाजपा ने जो अच्छे दिन के सपने दिखाए थे, उसकी पोल खुल चुकी है। एक सौ दिन में ही सच्चाई सामने आ गई कि झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, लेकिन इसे धरातल पर उतरने में समय लगेगा। जनता की भावना होती है कि रिजल्ट तुरंत मिले। वैसे विस चुनाव स्थानीय मुद्दे पर लड़ें जाते हैं।
नरेंद्र मोदी के झूठ का गुब्बारा फूटा : सुखदेव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि जनता चार माह में ही नरेन्द्र मोदी सरकार के लोकलुभावन नारों कि सच्चाई समझ गई और मोदी के झूठ का गुब्बारा फूट गया। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष मतों का बंटवारा नहीं हुआ होता तो और भी सीटें यूपीए को मिलती। गुजरात में भी भाजपा को कड़ी टक्कर मिली है। किस तरह से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिली वह बताता है कि जनता चंद दिनों में ही भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के कारनामे से उब चुकी है।
व्यग्रता का परिणाम है : रवींद्र राय
उप चुनाव के रिजल्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा है कि यह जनता की व्यग्रता का परिणाम है। लोकसभा चुनाव के बाद जनता शीघ्र रिजल्ट चाहती है। जनता में यही भावना दिखी है। कम समय में भाजपा उन्हें संतुष्ट नहीं कर सकी है। पर सच यह है कि बुनियादी परिवर्तन में समय लगता है और केंद्र की सरकार व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाएगी। जनता का भरोसा मजबूत होगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शिबू सोरेन ने कहा काम नहीं करने का नतीजा