पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि झारखंड को लेकर कांग्रेस दुविधा में है। वह तय नहीं कर पा रही है कि यहां विधानसभा भंग कराकर चुनाव कराया जाए, या फिर राष्ट्रपति शासन के माध्यम से थोड़े दिनों तक सत्ता में रहा जाए। अफसरों से उसे फीडबैक नहीं मिल पा रहा है। झारखंड चौराहे पर खड़ा है।
इस स्थिति से प्रदेश को निकालने और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए पार्टी कटिबद्ध है। राय ने कहा कि यहां की परिस्थितियों पर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत अन्य वरीय नेताओं से बात हुई है। जल्द ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।
राय ने उक्त बातें गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद रांची में कहीं। बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन जल्द होगा। इसकी तैयारी चल रही है। प्रदेश के लिए कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों की तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पर केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने दिल्ली गए थे। लेकिन कर्नाटक का चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड के संबंध में विस्तृत बातचीत नहीं हो पाई। बातचीत करने जल्द ही दिल्ली जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.