पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीके बिड़ला ट्रॉफी में जीते दो स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. बीके बिड़ला ट्रॉफी के एक मैच में गुरुवार को डीएवी स्कूल धुर्वा ने एसपीवी स्कूल को 69 रनों के विशाल अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी, धुर्वा ने 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। अश्विन ने 53, सौरव ने 35 रनों का योगदान दिया। एसपीवी की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर महज 101 रन ही बना सकी। अश्विनी ने चार और सौरव ने तीन विकेट लिए। वहीं एक अन्य मैच में डीएवी केरलि ने डीएवी हेहल को 82 रनों से हराया। केरलि स्कूल ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में हेहल की टीम 68 रन ही बना सकी।