पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. बड़ा तालाब पार्क हादसे के आरोपी परिवहन सचिव सजल चक्रवर्ती ने ट्रांसपोर्टर चंचल चटर्जी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चक्रवर्ती ने कहा कि पार्क संचालक गौतम चटर्जी के भाई चंचल चटर्जी मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। अपनी बहन के जरिए बार-बार मुझ पर मामले को सुलझाने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस मामले में मैं अब तक चुप था, लेकिन अब चुप नहीं रहूंगा।
उन्होंने कहा, 'जब मैंने मोटर बोट चलाई ही नहीं तो फिर मुझे दोषी ठहराने का षड्यंत्र क्यों रचा जा रहा है। मुझे वहां बोट स्टार्ट कर उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। जब मैं बोट में बैठा तो पानी रिसकर अंदर आ रहा था। मैंने गौतम का ध्यान दिलाया था। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक को गायब कर दिया और मुझ पर बहन से समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.