पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरो ब्रिज शुरू

एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरो ब्रिज शुरू, बीमार व वृद्ध लोगों को होगी राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरो ब्रिज का ऑपरेशन सोमवार को दिल्ली से रांची आने वाले इंडिगो के विमान से शुरू किया गया। विमान से यात्री एयरो ब्रिज के माध्यम से टर्मिनल के बाहर आए। पहले उन्हें विमान से नीचे उतरकर बस या पैदल ही काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से बताया गया कि अब निशक्त, बीमार व वृद्ध लोगों को भी विमान में प्रवेश करने में सुविधा होगी। एयरो ब्रिज का निर्माण इंडोनेशिया की कंपनी मेसर्स पीटी बुकाका ने किया है। इसकी कुल लागत 4.75 करोड़ रुपए है।