(सदर थाना में गिरफ्तार की गईं कॉल गर्ल।)
रांची. सदर थाना के बड़गाईं में रविवार की शाम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर आठ कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है। सभी को महिला थाना पुलिस हाजत में रखा गया है। सोमवार को सभी को जेल भेजा जाएगा। डीएसपी के बयान पर सभी के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई लड़कियों में कोलकाता की छह कॉल गर्ल हैं, जिन्हें 15 दिन पहले रांची बुलाया गया था। एक कॉल गर्ल पिस्कामोड़ के निकट विवेकानंद कॉलोनी की है।
कुछ दिन पहले रीना ने ही फंसाया था दो युवकों को
पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सेक्स रैकेट चलाने वाली रीना चौधरी ने ही कुछ दिन पहले लालपुर के तीन युवकों को दुष्कर्म के आरोप में फंसाया था। जबकि मामला यह था कि पैसे कम देने के सवाल पर रीना ने अमित और गुरमीत के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। अभी दोनों जेल में हैं। जबकि उस वक्त एक युवक भाग निकला था। दोनों युवकों ने कहा भी था कि रीना उन्हें फंसा रही है। वह पैसे लेकर उनके पास आई थी और तन गुने अधिक पैसे की मांग कर रही थी। ज्यादा रुपए देने से इनकार करने पर उसने धमकी दी थी कि दुष्कर्म के आरोप में तुम लोगों को जेल भेज देंगे। इसके बाद वह सीधे लालपुर थाना पहुंची और झूठा मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सभी कॉल गर्ल को बड़गाईं की रीना अिधकारी ही अपने घर पर बुलाती थी और वैश्यावृत्ति कराती थी। डीएसपी ने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिलते ही लालपुर इंस्पेक्टर विजय नारायण सिंह और सदर थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने बड़गाईं में रीना चौधरी के घर पर रेड किया। पुलिस की भनक मिलते ही तीन चार लड़के जो वहां मौजूद थे, भाग निकले। डीएसपी ने बताया कि रीना अिधकारी दागी है, वह पहले भी इस धंधे में शामिल रहने के आरोप में पकड़ी जा चुकी है। घटना स्थल से पुलिस ने शराब की बोतलें भी जब्त की है।
शहर के कई रेस्टोरेंट में पुलिस ने मारा छापा
डीएसपी सत्यवीर सिंह और उनकी टीम ने रविवार को कोकर और आसपास के तीन रेस्टोरेंट में छापा मारा। आरोप है कि वहां बगैर लाइसेंस के ही बार चलाया जाता है, शराब की बिक्री की जाती है। पुलिस ने दावत रेस्टोंरेंट, अंजलि ढाबा और मदन ढाबा में छापामारी की। डीएसपी ने बताया कि सभी लोग शराब का सेवन कर रहे थे, पुलिस को देखते ही भाग निकले।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।
फोटो : माणिक बोस।