पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोस्ट- पोल: हिसाब-किताब में बीता प्रत्याशियों का दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग. हजारीबाग में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता जोड़-घटाव में लगे रहे। किस बूथ पर किसे कितना वोट पड़ा।पुरुष मतदाता से भिन्न महिला मतदाताओं ने क्या किया। कार्यक्रमों में पहुंचने वाली भीड़ वोट में कनवर्ट हुई या नहीं। मुस्लिम मतदाताओं ने क्या किया। इन्हीं सब बिंदुओं पर चौक-चौराहों, चाय-पान दुकानों के अलावा दफ्तरों में चर्चा होती रही।
ठीक पलट प्रत्याशीगण पिछले 15 दिनों की आपाधापी से बाहर निकलते हुए अपने तरीके से फुर्सत का क्षण निकाला। किसी ने सुबह उठकर हेयर कटिंग कराया, किसी ने पारिवारिक सदस्यों के अलावा नियर डीयर के साथ चुनावी स्थिति को साझा किया।
मांडू विधानसभा क्षेत्र- फुर्सत मिली तो बाल कटवाने पहुंचे जयप्रकाश
झामुमो प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल सुबह छह बजे जगे। फ्रेश होकर सीधा सैलून चले गए। बाल कटवाए, दाढ़ी बनवाई। फिर फोन पर कार्यकर्ताओं से बूथ वाइज समीक्षा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फीड बैक दिया कि विष्णुगढ़ पश्चिमी और टाटीझरिया में हमलोग लीड करेंगे। विष्णुगढ़ प्रोपर और चुरचू में भाजपा को वोट मिला, पूर्वी क्षेत्र में कंघी छाप पर वोट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डाड़ी और मांडू में मिले वोट के आधार पर हमारी जीत होगी। इस सूचना पर जेपी पटेल का आत्मविश्वास बढ़ गया और मुस्कुराते हुए धनबाद जाने की तैयारी में लग गए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए समर्थकों से बूथों का हाल लेने में जुटी रहीं अन्नपूर्णा।