पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची । रिम्स की डॉक्टर्स कॉलोनी में गुरुवार की शाम करीब छह बजे नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार कार डॉक्टर के घर में घुसा दी। तेज धमाका हुआ, लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो इंडिका कार डॉ. मनोज कुमार के घर (क्वार्टर 48) की बाउंड्री वाल तोड़कर आधी अंदर घुस गई थी।
दुर्घटना में डॉक्टर के पिता 73 वर्षीय देव नारायण बाल-बाल बचे। उनके दोनों पैर में चोटें आई हैं। चालक फरार हो गया। डॉ. कुमार ने इसकी सूचना बरियातू थाना और रिम्स निदेशक को दी। बरियातू थानेदार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। कार पर बंगाल का नंबर है। मालिक का पता लगाया जा रहा है।
गेट पर हो सख्ती
डॉक्टर्स कॉलोनी के लोगों ने रिम्स प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी के दोनों मेन गेट पर लोगों की आवाजाही पर सख्ती बरती जाए। गेट पर तीन शिफ्टों में गार्ड की तैनाती हो और मेन सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.