पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cardinal Said Brokers Make The Medical College

कार्डिनल ने कहा दलालों के कारण मेडिकल कॉलेज नहीं बना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा. रोमन कैथोलिक चर्च के कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि दलालों के कारण चर्च झारखंड में मेडिकल कॉलेज और हाइटेक हॉस्पिटल नहीं बनवा सका। काफी कोशिश के बाद भी हमें इसके लिए जमीन नहीं मिल पाई। सिमडेगा दौरे पर आए कार्डिनल बुधवार को पूर्व प्रधान महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा के आवास पर दैनिक भास्कर से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में वे बिशप कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष थे। उन्होंने उत्तर भारत में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा था। बिशप कॉन्फ्रेंस ने इसके लिए झारखंड को चुना। यहां संत जोन्स बेंगलुरु की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बनाने की स्वीकृति दे दी। साथ ही जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। उन्होंने कहा कि झारखंड में अच्छे कार्यों के लिए जमीन खरीदना लगभग असंभव हो गया है। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी है। अभी भी वे अस्पताल बनवाने को लेकर आसावान हैं।