पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर एचआईएल के दूसरे मुकाबले में रांची राइनोज और दिल्ली वेबराइडर्स के बीच सोमवार को जबर्दस्त मुकाबला हुआ। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले रांची को पहला पेनॉल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मिडफील्डर एश्ले जैक्सन ने गोल में तब्दील कर दिया। जो जीत साबित हुई। दोनों टीमों के बीच अंतिम मिनटों तक कड़ा मुकाबला चलता रहा। इस तरह बीते सत्र की चैंपियन टीप राइनोज ने एक बार फिर दिल्ली वेबराइडर्स को 1-0 से मात दिया। इससे पहले रांची राइनोज ने टॉस जीता।
शुरुआती तीन क्वार्टर तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। जबकि दिल्ली को तीन और रांची को दो बार पेनॉल्टी कॉर्नर का मौका मिला। इसके अलावा पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में रांची राइनोज के स्मिथ ऑस्टिन ने शानदार मौका बनाया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके।
वहीं तीसरे मिनट में मनदीप ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे। दिल्ली को पहले क्वार्टर खत्म होने से 40 सेकेंड पहले पहला पेनॉल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेनॉल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील नहीं हो पाया। दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में मनप्रीत ने दिल्ली के छह खिलाडिय़ों को चकमा देकर डी तक पहुंचे और बीरेंद्र लकड़ा को पास दिया, लेकिन वह बॉल को रोक न पाए। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में दिल्ली के गुरबाज सिंह ने गोल करने से चूक गए। एक मिनट बार राइनोज के बीरेंद्र लकड़ा को गोल मारने का आसान सा मौका मिला। लेकिन लकड़ा ने बॉल को गोल पोस्ट के बाहर हीट किया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले दिल्ली वेबराइडर्स को दूसरा पेनॉल्टी कॉर्नर मिला।
पांच मिनट तक रूका खेल
मैच के दौरान तीसरे क्वार्टर के बाद खेल शुरू हुआ ही था कि अचानक बाएं कॉर्नर पर लगा फ्लड लाईट बंद हो गई। इस कारण पांच मिनट तक खेल बाधित रहा। इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि फ्लड लाईट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण बंद हो गई।
दर्शकों की कम दिखी भीड़
पहले दिन के मुकाबले में सोमवार को स्टेडियम में दर्शकों को भीड़ कम दिखी। स्टेडियम के वेस्ट स्टैंड में एक भी दर्शक नहीं था। पहले दिन रांची राइनोज का दर्शकों को भारी समर्थन मिल रहा था। मैच की शुरुआत रात आठ बजे हुई थी। 26 जनवरी को रांची राइनोज की टीम यूपी विजाड्र्स से हार गई थी।
रांची का मैच अब चार को
रांची में अब चार फरवरी को रांची राइनोज का मुकाबला मुंबई मैजेशियन से होगा। जबकि लखनउ के होम ग्राउंड पर एक फरवरी को रांची राइनोज का मुकाबला यूपी विजाड्र्स से होगा। इसके पश्चात सात फरवरी को रांची में राइनोज का कलिंगा लांसर का मुकाबला होगा।
आगे देखें, मैच की तस्वीरें -
फोटो : संदीप नाग।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.