पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू के प्रभारी कुलपति को तीन घंटे बनाया बंधक

RU में छात्र संगठनों का हंगामा, प्रभारी कुलपति को तीन घंटे बनाया बंधक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची विवि मुख्यालय में सोमवार को फिर छात्रों के दो संगठनों ने जमकर हंगामा किया। एक ओर जहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन समेत कई अधिकारियों को प्रोवीसी कार्यालय में बंद कर ताला जड़ दिया। वहीं छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जिस समय एबीवीपी के सदस्यों ने प्रोवीसी कार्यालय में ताला जड़ा, उस समय कक्ष में प्रॉक्टर डॉ. दिवाकर मिंज, डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता और रजिस्ट्रार भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे बाद जब कोतवाली पुलिस पहुंची और विवि अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब छात्रों ने ताला खोला।

केसीबी कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग
एबीवीपी के सदस्य केसीबी कॉलेज के प्राचार्य को पद से हटाने और कॉलेज में बेसिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। प्राचार्य पर आरोप लगाया कि वे शिक्षण शुल्क लेते हैं। इसके प्रमाण भी मिले हैं। इस पर प्रभारी वीसी ने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है। रिपोर्ट बन रही है। सीसीडीसी अवकाश पर हैं। रिपोर्ट मिलते ही समुचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से 20 दिनों का समय मांगा, जिस पर एबीवीपी कार्यकर्ता मान गए। महानगर मंत्री शशांक राज ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में आशुतोष सिंह, नीतीश भारद्वाज, राजीव रंजन, आकाश सिंह, वैभव पांडेय, विवेक, प्रेम प्रकाश आदि शामिल थे।