पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Checking The Officers Affected By The Lack Of FSL

एफएसएल में अफसरों की कमी से जांच हो रही है प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. एफएसएल (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) में अफसरों की कमी के कारण जांच प्रभावित हो रही है। ऊपर से एक जांच पदाधिकारी के अवकाश पर चले जाने की वजह से कोर्ट में समय पर जांच रिपोर्ट नहीं जमा हो पा रही है।
हालांकि इस अधिकारी ने ऑपरेशन कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टी ली है। एफएसएल के प्रभारी निदेशक ने झारखंड उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी है। साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि संबंधित कांडों में रिपोर्ट देने की अवधि को बढ़ाकर 19 दिसंबर किया जाए ताकि ऑपरेशन कराने वाले जांच पदाधिकारी अवकाश के बाद योगदान करते ही संबंधित रिपोर्ट कोर्ट को सुपुर्द कर सकें।
इन मामलों में हाईकोर्ट से मांगा गया है समय
जिन कांडों में कोर्ट को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही हैं उनमें हेरहरगंज थाना कांड संख्या 6/14 विसरा जांच से संबंधित, छतरपुर थाना कांड संख्या 47/13 विसरा जांच से संबंधित, कटकमसांडी थाना कांड संख्या 23/14 विसरा जांच से संबंधित, बोरियो थाना कांड संख्या 318 /13 विसरा जांच से संबंधित आदि में जांच रिपोर्ट देने के लिए 19 दिसंबर के बाद का समय मांगा गया है।
पदाधिकारियों की घोर कमी
विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच प्रतिवेदी पदाधिकारी के 66 पद स्वीकृत हैं, पर मात्र तीन ही कार्यरत हैं। बाकी पद रिक्त हैं। जांच में सहयोग के लिए एफएसएल में 84 तकनीकी पदाधिकारियों को पद हैं, लेकिन सिर्फ दाे तकनीकी पदाधिकारी ही कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त हैं।