पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के पूजा पंडाल: रांची में हस्तिनापुर, बूंटी में दिखेगा जापानी मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रेलवे स्टेशन परिसर में इस बार थीम पूजा हो रही है। यहां दर्शनार्थी महाभारत के कुछ दृश्य देख सकेंगे। हस्तिनापुर का महल, कौरव और पांडवों की शस्त्र शिक्षा, पांडु का विवाह, अर्जुन का लक्ष्यभेद, द्रौपदी का विवाह, सिंहासन को लेकर दोनों पक्षों की कलह और अंत में कुरुक्षेत्र की लड़ाई का दृश्य यहां दिखेगा। बंगाल के मूर्तिकार विद्याधर बेरा 30 मूर्तियों को गढ़ रहे हैं। विशाल आकार के आधा दर्जन हाथी, लाव-लश्कर के साथ सेना, रथ और भगवान विष्णु का 35 फीट ऊंचा विश्वरूप आकर्षण का केंद्र होगा।
पूजा में खर्च 25 लाख
पूजा में कुल 25 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। 22 लाख रुपए पंडाल और साज-सज्जा पर खर्च होंगे। बाकी राशि पूजा और भोग पर खर्च किया जाएगा। रेलवे के कर्मचारी, ठेकेदार और रेलवे परिसर में लगाई जानेवाली दुकानों के संचालक पूजा में दिन रात जुटे हैं।
इनका है सहयोग
आयोजन में अध्यक्ष मुनचुन राय, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, डब्ल्यू शर्मा, सचिव पंकज सिंह, लल्लू महतो, राकेश सिंह, बाबून दा, रिंकू घोष और अमरजीत पाल सहित अन्य सदस्य पूजा में सहयोग कर रहे हैं।
जापान के जिस मंदिर को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजिट किया था, उसी मंदिर का प्रारूप बूटी मोड़ में दिखेगा। मंदिर का प्रारूप लकड़ी और बांस से बनाया जा रहा है। यहां 1999 से पूजा हो रही है। पश्चिम बंगाल के कंटाई से आए 40 मजदूर पिछले दो महीने से पंडाल के निर्माण में लगे हैं। मूर्तिकार अजय पाल मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। 16 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक और गणेश एक ही चाल के अंदर दिखेंगे।
पूजा में खर्च 12 लाख
पूजा में 12 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। सात लाख रुपए पंडाल बनाने में, डेढ़ लाख रुपए मूर्ति में, दो लाख रुपए गेट व लाइटिंग में खर्च होंगे। शेष पूजा, भोग व अन्य खर्च शामिल हैं।
इनका है सहयोग
आयोजन में मुख्य संरक्षक राम टहल चौधरी, अध्यक्ष डॉ. रुद्र नारायण महतो, उपाध्यक्ष पवन यादव, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार (मुन्ना), सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार पिंकू, सज्जन कुमार पंकज, पवन कुमार दुबे, उमेश कामगार, गौतम कुमार सिंह, सुजीत महतो, अरविंद कुमार सोनू सहयोग कर रहे हैं।