पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, कनकनी

बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, कोहरे से शुरू हुआ दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। जाड़े के मौसम में छाए घने बादलों ने राजधानी की फिजां ही बदल दी है। शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। दोपहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके प्रभाव से कनकनी बढ़ गई है। लोग दिन में भी ठिठुरते रहे। वहीं, शाम होते ही तेज ठंड का अहसास हुआ। रात गहराने के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा। बल्कि ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
हो सकती है वर्षा, रहेगा कोहरा भी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरके महतो के अनुसार मौसम की यह स्थिति अगले तीन दिनों तक कायम रह सकती है। बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने से यहां घने बादल बने हैं। और, उधर से ठंडी हवाएं भी आ रही हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं, कोहरा भी छाया रह सकता है। ठंड बढ़ने की मुख्य वजह अधिकतम तापमान में तेज गिरावट आना है।
बादल छंटते ही और बढ़ेगी ठंड
'कश्मीर में बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यहां का मौसम बदला है। बंगाल की खाड़ी में हलचल के कारण काफी तादाद में बादल बने हैं। इससे दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। तीन दिन बाद बादल छंटने के आसार हैं। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।' डॉ. ए वदूद, मौसम वैज्ञानिक, बीएयू