(फोटो - लिपटकर एक-दूसरे को बधाई देतीं छात्राएं।)
रांची| बीआईटी मेसरा का 25वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को संस्थान के गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 13 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिया गया। 2546 छात्रों को डिग्री दी गई। राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ. सैयद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा के पूर्ववर्ती छात्र और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर पद्मश्री माधवन सी दत्तन मुख्य अतििथ थे।
डिग्री से सपनों को साकार करने की मिली राह
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा का 25वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को परिसर के गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें विभिन्न डिपार्टमेंट के 13 टॉपर्स को गोल्ड मेडल और 2546 स्टूडेंट्स में डिग्री प्रदान की गई है। इसमें 1465 अंडर ग्रेजुएट, 896 पोस्ट ग्रेजुएट 39 पीएचडी और 146 डिप्लोमा की डिग्री लेने वाले शामिल हैं। लेकिन, समारोह में 13 में से 10 गोल्ड मेडलिस्ट और 2546 डिग्री धारकों में से 1296 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
समारोह के चीफ गेस्ट बीआईटी मेसरा के पूर्ववर्ती छात्र, जाने माने वैज्ञानिक और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर पद्मश्री माधवन चंद्र दत्तन थे। अपने सीनियर से मेडल और डिग्री पाकर स्टूडेंट्स ने करियर के लिए उड़ान भरी। समारोह में अपने ही सीनियर को मुख्य अतिथि के रूप में देखकर स्टूडेंट्स में गजब का उत्साह था। गोल्ड मेडल वितरण के समय खचाखच भरे आडोटेरिम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ. सैयद अहमद ने की। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने संस्थान की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह को सफल बनाने में सभी संकायों के डीन, फैकल्टी, डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार डॉ. एपी कृष्णा, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर का योगदान रहा। इस अवसर पर विनोबा भावे विवि के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्र भगत, बीएयू के वीसी, राज्यपाल के ओएसडी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव, एसबीआई के जीएम, बीआईटी मेसरा के विभिन्न ब्रांचों के डायरेक्टर, मुख्य अतिथि की पत्नी शिव दत्तन, बीआईटी मेसरा के वीसी की पत्नी मीना मिश्रा समेत स्टूडेंट्स, फैकल्टी व शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज -
फोटो : संदीप नाग।