पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड चुनाव में करोड़पति उम्मीदवार

झारखंड चुनाव के करोड़पति उम्मीदवार, कई नेताओं पर चल रहे मर्डर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(राज पलिवार मधुपुर भाजपा 5 करोड़ प्लस )
रांची. चौथे चरण में संपत्ति के मामले में एक निर्दलीय ने झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो को पीछे छोड़ दिया है। चौथे चरण में सिंदरी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी के पास 3 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है, जबकि मधुपुर सीट से खड़े मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पूर्व मंत्री मथुरा महतो के पास एक-एक करोड़ की संपत्ति है। वहीं चौथे चरण में जदयू के सिंदरी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने सभी को मात देते हुए 8 करोड़ प्लस की चल व अचल संपत्ति दर्शाई है। जबकि एसयूसीआई (सी) के कालीदासी बाऊरी केवल 472रुपए लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
चौथे चरण में 217 में से 31 हैं करोड़पति
चौथे चरण में 217 में से कुल 31 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह चौथे चरण तक कुल 260 करोड़पति चुनाव मैदान में हैं। मालूम हो कि प्रथम चरण में 46, दूसरे में 37 तथा तीसरे चरण में 46 प्रत्याशी करोड़पति मैदान में हैं।
कांग्रेस और झामुमो अव्वल
चौथे चरण में कांग्रेस व झामुमो के 5-5 तथा भाजपा-झाविमो के 2-2 प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 11 में 5, झामुमो के 15 में 5, भाजपा के 10 में दो तथा झाविमो के 14 में दो करोड़पति हैं। जदयू से दो और राजद से एक करोड़पति चुनाव मैदान में हैं।
पांच प्रत्याशियों पर मर्डर केस
चौथे चरण के पांच प्रत्याशियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। इनमें धनबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे झारखंड के मंत्री मन्नान मल्लिक, झरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह, झरिया से ही जेवीएम प्रत्याशी योगेंद्र यादव, डूमरी से मार्कसिस्ट को-आर्डिनेशन के महावीर प्रसाद और झरिया से निर्दलीय अजय कुमार सिंह शामिल हैं।
हत्या के प्रयास का मुकदमा झेल रहे 26 प्रत्याशियों में 3 जेवीएम के, 3 भाजपा के, 3 मार्कसिस्ट को-आर्डिनेशन के दो बसपा के, दो झामुमो के, दो कांग्रेस के, एक-एक झापा, समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एमएल) और एआईएफबी के एवं सात निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
महिला अत्याचार के मामले 6 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं। सिंदरी से बीएसपी के गौतम मंडल, बाघमरा से सीपीआई (एमलएल) के बलदेव वर्मा और देवघर से निर्दलीय बजरंगी शामिल हैं। बोकारो से एआईएफबी की ऐनुल हक अंसारी, धनबाद से बीरु आनंद सिंह और डूमरी से जेवीएम के प्रदीप कुमार साहू पर भी मामले दर्ज हैं।
मधुपुर के कांग्रेस प्रत्याशी फैजाल कैसर और डूमरी से मार्कसिस्ट को-आर्डिनेशन के महावीर प्रसाद पर अपहरण के मामले दर्ज हैं।
सुशीलकुमार सिंह सिंदरी जदयू 8 करोड़ प्लस
रेखा मंडल सिंदरी झाविमो 5 करोड़ प्लस
छोटेलाल प्रसाद बगोदर झामुमो 3 करोड़ प्लस
शरत दुदानी सिंदरी निर्दलीय 3 करोड़ प्लस
लालचंद महतो डुमरी भाजपा 3 करोड़ प्लस
जयराम सिंह सिंदरी कांग्रेस 2 करोड़ प्लस
योगेंद्रयादव झरिया झाविमो 1 करोड़ प्लस
त्रिवेणी दास धनबाद बसपा 1 करोड़ प्लस
मथुरा प्रसाद महतो टुंडी झामुमो 1 करोड़ प्लस
प्रदीप कुमार साहू डुमरी झाविमो 1 करोड़ प्लस
ढुल्लू महतो बाघमारा भाजपा 1 करोड़ प्लस
राजकिशोर महतो टुंडी आजसू 1 करोड़ प्लस
सुदिव्य कुमार गिरिडीह झामुमो 1 करोड़ प्लस
प्रदीप कुमार सहाय सिंदरी निर्दलीय 1 करोड़ प्लस
पवन महतो धनबाद एमसीसी 1 करोड़ प्लस
बिरंची नारायण बोकारो भाजपा 1 करोड़ प्लस
मन्नु आलम सिंदरी झामुमो 1 करोड़ प्लस
पुनीत कुमार कर्मकार डुमरी झाविद 1 करोड़ प्लस
मंजूर अंसारी बोकारो कांग्रेस 1 करोड़ प्लस
आगे की स्लाइड्स में देखिए झारखंड के करोड़पति प्रत्याक्षी।