रांची. राजधानी के व्यवसायी संजय कुमार मिनोचा से संजय कुमार तिवारी ने फर्जी चेक थमाकर करीब 11 लाख रुपए ठग लिए। चेक धनबाद में पदस्थापित एक निर्वाचन अधिकारी के नाम से जारी किया गया। जब व्यवसायी ने कैश कराना चाहा तो चेक फर्जी निकला।
आरोपी ने पंचायत चुनाव के दौरान बैलेट पेपर और यूआईडी कार्ड का फॉर्मेट व्यवसायी से छपवाया था। आरोपी के खिलाफ व्यवसायी ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत की, तो पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी। इसके बाद आरोपी के नाम पर अज्ञात व्यक्ति व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देने लगा।
मामले की शिकायत एसएसपी साकेत सिंह से करने पर डोरंडा पुलिस ने आरोपी के हिनू किलबर्न कॉलोनी स्थित दुर्गा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी 4 डी पर खुद का पक्ष रखने संबंधी नोटिस चिपकाया है।