पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो किराया पर कल लिया जाएगा फैसला

ऑटो किराया पर कल लिया जाएगा फैसला, बरवार की अध्यक्षता में बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची समेत खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा में ऑटो किराया कम होगा या नहीं, इसका फैसला अब बुधवार को होगा। इसे लेकर सोमवार को आरटीओ राजेश कुमार बरवार की अध्यक्षता में आरटीओ कक्ष में बैठक हुई। बैठक के बाद बरवार ने बताया कि बैठक में डीजल (ईंधन) के मूल्य में हो रही कमी को देखते हुए ऑटो किराया कम किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें संघों से वर्तमान और प्रस्तावित किराया का रेट चार्ट मांगा गया है। ताकि यह पता चले कि संघ किराए में कितनी फीसदी छूट देंगे। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार की शाम तक का समय मांगा है। उनके द्वारा रेट चार्ट दिए जाने के बाद ही अंतिम फैसला बुधवार को लिया जाएगा।
मनमाना किराया वसूलने से लोग परेशान
उन्होंने कहा कि बैठक में सभी पक्ष लोगों पर पड़नेवाले बोझ को कम करने पर चिंतित दिखे। हालांकि, रांची में ऑटो चालकों की मनमानी किराया वसूलने से लोग हलकान हैं। बैठक में रांची के डीटीओ नागेंद्र पासवान, लोहरदगा के डीटीओ शब्बीर अहमद, एमवीआई बुद्धिनाथ चौधरी समेत पेट्रोल और डीजल ऑटो संघ के प्रतिनिधियों के अलावा शमीम अख्तर, मुजाहिद, नुरुल, कुमोद कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य कई प्रतिनिधि शामिल हुए।