पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिप्टी मेयर का चुनाव व पार्षदों का शपथ ग्रहण कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची नगर निगम चुनाव में निर्वाचित 55 पार्षदों का शपथ ग्रहण 14 मई को नई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पांचवें तल पर स्थित हॉल में दिन के 11 बजे से होगा। दक्षिण छोटानागपुर की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना डाडेल सभी पार्षदों को शपथ दिलाएंगी।
पार्षदों के शपथ ग्रहण करने के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिप्टी मेयर का चुनाव गोपनीय होगा। चयनित होने के बाद कमिश्नर डिप्टी मेयर को भी शपथ दिलाएंगी। डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिसबल तैनात रहेंगे। डिप्टी मेयर चुनाव में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
इसके लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धमेंद्र पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। पार्षदों के शपथ ग्रहण पश्चात डिप्टी मेयर के उम्मीदवार नॉमिनेशन फॉर्म भरेंगे। इसके लिए उनके साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक का होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों के नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी।
स्क्रूटनी के बाद बचे उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगे। इसके बाद गोपनीय तरीके से पार्षद अपने वोट का प्रयोग करेंगे। डिप्टी मेयर के उम्मीदवार को भी अपना वोट डालने का अधिकार होगा। इसके बाद मतों की गिनती के आधार विजेता की घोषणा की जाएगी।