पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपहृत व्यवसायी 26 दिनों बाद लौटा, प्लानिंग करती रह गई धनबाद पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/धनबाद. होटल व्यवसायी प्रदीप मंडल सोमवार को 26 दिनों बाद अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर लौट आए। उन्हें छोड़ने के एवज में मोटी रकम फिरौती देने की बात कही जा रही है। प्रदीप के भाई दिलीप उन्हें बिहार के मोकामा से लेकर सुबह 8 बजे बरवाअड्डा स्थित अपने घर पहुंचे। इधर, इससे बेखबर धनबाद पुलिस पूरे दिन प्रदीप की रिकवरी की प्लानिंग ही करती रही। शाम पांच बजे पुलिस को प्रदीप के आने की सूचना मिली।
अपहरण की कहानी प्रदीप की जुबानी : गत 17 अप्रैल की रात मैं अपने होटल सेवंथ हेवन से निकला। घर के करीब मेरी कार के आगे एक कार आकर खड़ी हो गई। मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले कार से उतरे लोगों ने जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया और नशे का इंजेक्शन दे दिया। होश आने पर मैंने खुद को खपड़ैल घर में पाया। चारों तरफ खेत थे। 12 मई को फिर उन्होंने मुझे नींद की गोली खिला दी। नींद खुलने पर मैंने खुद को मोकामा स्टेशन के करीब पाया। अपहर्ताओं ने मेरा मोबाइल फोन लौटा दिया था। मैंने अपने भाई को कॉल की। फिर उसके साथ धनबाद आया।