पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Director Of Institute Of Unnatural Sex From Minor To

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने की, नाबालिग से अप्राकृतिक सेक्स की कोशिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. पटेल नगर रोड नंबर 14 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव के निदेशक 42 वर्षीय अरुण तिवारी की बुधवार को पहले लोगों जमकर धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। उस पर 13 साल वर्षीय नाबालिग लड़के के अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश का आरोप है।

पीडि़त बालक के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बच्चे ने बताया है कि जब डायरेक्टर ने गलत हरकत की तो वह चिल्लाया, जिससे भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। दूसरी ओर अरुण तिवारी का कहना है कि उसे बदनाम करने की नियत से फंसाया जा रहा है। जगन्नाथपुर के थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।