पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • District Schools Will Form 20, 128 128 Admission Seats Will

मिशन एडमिशन: जिले के 20 स्कूलों में मिलेगा फॉर्म, 128-128 सीटों पर होगा एडमिशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. अब जिले के 20 सरकारी प्लस टू स्कूलों में कॉमर्स की भी पढ़ाई होगी। इन स्कूलों में 13 मई से एडमिशन फॉर्म मिलने लगेगा। डीईओ महीप कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक संकाय (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) में 128-128 स्टूडेंट्स का एडमिशन लें। संख्या से अधिक छात्र आने पर एडमिशन के लिए डीईओ कार्यालय को आवेदन दे सकते हैं।
अब तक साइंस-आर्ट्स की होती थी पढ़ाई
जिले के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी की वजह से अब तक सिर्फ साइंस और आर्ट्स में ही छात्रों का एडमिशन होता था। लेकिन अब कॉमर्स शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। कॉमर्स में भी एडमिशन होने से स्कूलों में इंटर में जिले में 2560 सीटों की वृद्धि हो जाएगी। तीनों संकाय मिलाकर अब जिले के प्लस टू स्कूलों में कुल 7680 सीटें हो गई हैं।
इन स्कूलों में लें एडमिशन
मारवाड़ी प्लस टू स्कूल, बाल कृष्णा उवि साइंस, शिव नारायण कन्या पाठशाला, एसएस डोरंडा प्लस टू, बीआईटी मेसरा प्लस टू, एसएस प्लस टू बेड़ो, अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल, राजकीय बालिका प्लस टू बरियातू , राजकीय उवि कांके, एसएस प्लस टू सिल्ली, जनता उवि खलारी, किसान उवि पतरातू (चान्हो), प्लस टू उवि सोसई (मांडर), छोटानागपुर राज उवि रातू, एसएस उवि ओरमांझी, हाई स्कूल चिलदाग, हाई स्कूल लापुंग, हाई स्कूल लांदुपडीह, रमेश सिंह मुंडा प्लस टू हाई स्कूल तमाड़।
योगदा कॉलेज में कल से मिलेगा एडमिशन फॉर्म
रांची. योगदा सत्संग कॉलेज में इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य का एडमिशन फॉर्म 13 मई से मिलेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. आरपी गोप ने बताया कि एक जून से फस्र्ट डिविजन से पास स्टूडेंट्स डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं। इच्छुक स्टूडेंट्स कॉलेज के काउंटर से कार्य अवधि में एक सौ रुपए देकर एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
बीआईटी में होटल मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए सीटें उपलब्ध
रांची. बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट में सत्र 2013-17 में बची सीटों पर एडमिशन लिया जा रहा है। संस्थान की वेबसाइट पर एडमिशन फॉर्म उपलब्ध है। कंपलीट फॉर्म के साथ सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को 2000 रुपए और एससी और एसटी वर्ग के लिए 1200 रुपए का बैंक ड्राफ्ट जमा करना है। डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर निशिकांत कुमार ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्रों का 100 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। छात्रों को 80 हजार से लेकर 2.40 लाख रुपए सालाना पैकेज मिले हैं। अधिक जानकारी बीआईटी की वेबसाइट से ले सकते हैं।
बेथेसदा वीमेंस कॉलेज में 15 से मिलेगा फॉर्म
रांची. बेथेसदा वीमेंस कॉलेज में सत्र 2013-2015 में दाखिले के लिए 15 मई से एडमिशन फॉर्म मिलेंगे। यहां साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय में एडमिशन के लिए फॉर्म उपलब्ध हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रत्ना दास ने यह जानकारी दी।
तीनों संकाय का फॉर्म मिलेगा
तीनों संकाय में एडमिशन के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। निर्धारित सीट से अधिक छात्र होने की स्थिति में भी एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए डीईओ कार्यालय को आवेदन देना होगा।॥
महीप कुमार सिंह, डीईओ, रांची